पदार्थ पार्ट 1
- पदार्थ क्या होता है ?
वह हर चीज़ , जो स्थान घेरे , रुकावट डाले तथा जिसमे कुछ द्रव्यमान हो उसे पदार्थ कहा जाता है | जैसे लकड़ी, लोहा, हवा, ताम्बा, इत्यादि |
- पदार्थ में होने वाले परिवर्तन
पदार्थ में दो प्रकार के परिवर्तन होते हैं-
1.भौतिक परिवर्तन
2.रासायनिक परिवर्तन
1.भौतिक परिवर्तन क्या होता है ?
ऐसा परिवर्तन जिसके फलस्वरूप पदार्थ के सिर्फ भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है और कोई नया पदार्थ नहीं बनता तथा पदार्थ पुनः अपनी पुर्वाबस्था को प्राप्त कर सकता है उसे भौतिक परिवर्तन कहा जाता है |जैसे पानी से बर्फ का बनना, पानी का बाष्पिकरण, इत्यादि|
2.रासायनिक परिवर्तन क्या होता है ?
ऐसा परिवर्तन जिसके फलस्वरूप पदार्थ के भौतिक और रासायनिक गुणों में स्थायी परिवर्तन होते है तथा नए गुणवाले पदार्थ बनते हैं , वे पदार्थ पुनः पूर्वावस्था को प्राप्त नहीं कर सकते हैं उसे रासायनिक परिवर्तन कहा जाता है | जैसे दूध से दही बनना , किरासन तेल का जलना, इत्यादि |
- परमाणु क्या होता है ?
किसी तत्व का वह सुक्ष्तम कण, जो किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है और जिसमे तत्व के सभी गुण उपस्थित रहते हैं, परमाणु कहलाता है | परमाणु स्वतंत्र अवस्था में रह भी सकता है और नहीं भी |
- परमाणु किन किन कणों से बना होता है ?
परमाणु तीन प्रकार के कणों से बना होता है यानी इसके तीन मौलिक कण होते हैं |
1.इलेक्ट्रान
2.प्रोटोन
3.न्यूट्रॉन
- अणु क्या होता है ?
किसी पदार्थ का वह सुक्ष्तम कण जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है, लेकिन रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं ले सकता है और जिसमे पदार्थ के सभी गुण उपस्थित रहते हैं उसे अणु कहा जाता है |
- अणु किससे बना होता है?
अणु परमाणुओं से मिलकर बना होता है |
- अणु कितने प्रकार क होते हैं ?
अणु दो प्रकार के होते हैं |
1.तात्विक अणु या तत्व के अणु
2.यौगिक के अणु
1.तात्विक अणु या तत्व के अणु किसे कहा जाता है?
वैसे अणु जो एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने होते हैं उसे तात्विक अणु या तत्व के अणु कहा जाता है |जैसे नाइट्रोजन का अणु (N2), ऑक्सीजन का अणु (O2), इत्यादि |
2.यौगिक के अणु किसे कहा जाता है ?
वैसे अणु जो दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं उसे यौगिक के अणु कहा जाता है |जैसे जल का अणु (H2O), कार्बनडाईऑक्साइड के अणु (CO2), इत्यादि |
Tags:
रसायन विज्ञान