रसायन विज्ञान का परिचय
रसायन विज्ञान किसे कहते हैं ?
पदार्थ के गुण,उसकी बनावट,रचना तथा पदार्थों में होने वाले परिवर्तनों के अध्ययन से सम्बंधित विज्ञानं को रसायन विज्ञान कहा जाता है |
रसायन विज्ञान की कितनी शाखाएं होती है ?
रसायन विज्ञानं की सात शाखाएं होती है जो निम्नलिखित है |
1.अकार्बनिक रसायन:-
रसायन विज्ञान के जिस शाखा में कार्बन के यौगिकों को छोड़कर अन्य तत्वों के यौगिकों को प्राप्त करने की विधियाँ तथा उनके गुणों का अध्ययन किया जाता है उस शाखा को अकार्बनिक रसायन कहा जाता है |
2.कार्बनिक रसायन:-
रसायन विज्ञान की जिस शाखा में धातुओं के कार्बोनेट, वाईकार्बोनेट, कार्बन मोनोऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़कर कार्बन के अन्य यौगिकों का अध्ययन किया जाता है ,उस शाखा को अकार्बनिक रसायन कहा जाता है |
3.बिश्लेशनात्मक रसायन:-
रसायन विज्ञान की जिस शाखा में पदार्थ के नमूनों की जांच कर उने पहचानने तथा उसकी रचना के बारे में अध्ययन किया जाता है ,उस शाखा को बिश्लेशनात्मक रसायन कहा जाता है |
4.भौतिक रसायन:-
रसायन विज्ञान की जिस शाखा में रसायन विज्ञानं के सिद्धांतों के बिषय में अध्ययन किया जाता है ,उस शाखा को भौतिक रसायन कहा जाता है |
5.कृषि रसायन:-
रसायन विज्ञान की जिस शाखा में मिटटी की बनावट ,उसकी उर्बर्ता तथा बिभिन्न उपयोगी पौधों के लिए मिटटी की किस्मों ,पौधों के संरक्षण ,पोषण तथा विकास के लिए रासायनिक पदार्थों के उपयोग का अध्ययन किया जाता है ,उस शाखा को कृषि रसायन कहा जाता है |
6.जीव रसायन:-
रसायन विज्ञान की जिस शाखा में वनस्पतियों तथा जीव जंतुओं के शारीर में उपस्थित पदार्थं तथा उनके शरीर में होनेवाली रासायनिक क्रियाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है ,उस शाखा को जीव रसायन कहा जाता है |
7.औषध रसायन:-
रसायन विज्ञानं की जिस शाखा में औषधि (दवा) के रूप में प्रयोग किये जाने वाले पदार्थों के संश्लेषण (निर्माण) ,बिश्लेषण (पहचान) तथा उनके गुणों का अध्ययन किया जाता है ,उस शाखा को औषध रसायन कहते हैं |
Tags:
रसायन विज्ञान